* सेवा सप्ताह के छठे दिन राष्ट्र गौरव एवं युवा प्रेरणा दिवस के उपलक्ष में सुखाडिया मेमोरियल गार्डन,अशोकनगर पर जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर एवं सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
* पहले सभी सदस्यो द्वारा हाथ में झंडा एवं गुब्बारा लेकर गार्डन में जुलूस निकला गया, तत्पश्चात ग्रुप के अध्यक्ष श्रीमान के एस नलवाया एवं डॉक्टर मनीष अग्रवाल (सुधा ओरथोपेडिक)द्वारा सामूहिक रूप से झंडा रोहण किया गया। फिर राष्ट्रगीत देश को समर्पित किया गया।
* अध्यक्ष श्री नलवाया द्वारा उद्बोधन एवं डॉक्टर मनीष द्वारा ओरथोपेडिक समस्या एवं निवारण पर अपना अमूल्य उदबोधन प्रदान किया गया।
* कार्यक्रम का संचालन श्री ठाकुर दास वैष्णव ने किया।
* अंत में सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री सुभाष मेहता द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए सबको अल्पाहार पर आमंत्रित किया गया।
*जय भारत* * ग्रुप के सेवा कार्य के तहत आज एक दम्पति सदस्य के जन्मदिन के उपलक्ष में मानव सेवा समिति द्वारा संचालित सहरिया धर्मशाला, जनरल हॉस्पिटल में करीब 250 मरीजों के परिजनों को मीठा भोजन कराया गया।
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर ऐसे भामाशाह परिवार को वंदन, नमस्कार एम साधुवाद अर्पित कर्ता है।