उदयपुर | भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत प्रकृति रिसर्च सोसाइटी मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ पी आर व्यास, मुख्य अतिथि टाउन प्लानर सतीश श्रीमाली, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विमल शर्मा एवं डॉ राकेश दशोरा सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने पर्यावरण , जल , वन एवं अरावली भू भाग संरक्षण पर बल दिया। सभी मॉनिटरिंग टीम को निर्देश दिए गए की वे एक माह के अंदर अपनी स्थिति आंकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि टास्क फोर्स बनाकर अग्रिम कार्रवाई की जा सके।