उदयपुर। प्रदेश में "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का जन जागरण अभियान प्रारंभ हुआ। उदयपुर देहात जिला काग्रेस के डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश की पर्ची सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। पर्ची सरकार द्वारा लोकतंत्र विरोधी रवैया अपनाते हुए पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में प्रशासक नियुक्त किये गये हैं इसके विरोध के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रदेश में "संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ" जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से पर्ची सरकार के इस लोकतंत्र विरोधी निर्णय का विरोध कर आम जनता को इससे अवगत कराना है।
इसी क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मावली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेमली से इस जन-जागरण अभियान की शुरुआत करी गई।
अभियान में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं अव आमजन से उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि पर्ची सरकार ने लोकतंत्र से खिलवाड़ की सारी हदें पार कर दी है। एक तरफ पंचायत व निकाय चुनाव टाल रही है, और दूसरी ओर एब्सेंट, शिफ्टेड एवं डेथ श्रेणी वाले मतदाताओं से भरी पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराना चाहती है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। जब एसआईआर की फाइनल लिस्ट आ चुकी है, तो फिर जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट से पंचायत और वार्डों का गठन क्यों किया गया?, जिसमें भारी संख्या में फर्जी और गैर-मौजूद मतदाता शामिल हैं? हकीकत यह है कि पर्ची सरकार में लोग पूरी तरह अक्षम है, और उनमें निर्णय लेने की क्षमता खत्म हो चुकी है। पर्ची सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हैं। पर्ची सरकार के मुखिया बार-बार कहते हैं दिल्ली से बजट लाते हैं, तो फिर 1900 करोड़ का ग्रामीण विकास बजट लैप्स कैसे हो गया? क्यों समय पर पंचायत और निकाय चुनाव नहीं कराए गए? इसका मतलब साफ है कि राजस्थान में पर्ची सरकार के खिलाफ आमजन में आक्रोश है और आने वाले पंचायत एवं निकाय चुनावों में होने वाली हार को लेकर पर्ची सरकार चुनाव नहीं करा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए सड़क से सदन तक आमजन के साथ संघर्ष करेगी।
जन-जागरण अभियान में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, निर्वतमान मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, महेश पालीवाल, देहात युवा कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग, गुडली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित, घासा मंडल अध्यक्ष रूपलाल डांगी, डबोक मंडल अध्यक्ष नानालाल नागदा, डेबारी मण्डल अध्यक्ष नारायण लाल गायरी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Udaipur
पर्ची सरकार पूरी तरह से अक्षम है और ये लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है - रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" अभियान मावली विधानसभा से शुरू
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…