उदयपुर – किसी घरेलू पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर छत्तीसगढ़ जिला रायपुर निवासी अविवाहित युवती पूजा सिन्हा 28 वर्ष अपने पिता माता परिजनों से नाराज होकर उदयपुर चेतक सर्कल स्थित आश्रय स्थल में आ गई एक सप्ताह यहां रुकने के बाद आश्रय स्थल ने आयड स्थित मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट निराश्रित महिला आश्रम में भेजा जहां संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व भूपालपुरा पुलिस थाना स्टाफ ने करीब एक वर्ष के अथक प्रयासों के बाद इसके पिता माता से संपर्क करके युवती को उसके पिता माता के पास जाने के लिए तैयार किया , युवती इतनी भयभीत परेशान थी कि वह अपने पिता माता परिवारजनों के पास जाने रहने को हरगिज़ तैयार नहीं थी। विपरीत परिस्थितियों में ट्रस्ट संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव ने इसे सभी के कहने पर एक वर्ष तक अपने निराश्रित महिला आश्रम में निःशुल्क रखा, और घरेलू पारिवारिक वातावरण देकर युवती को अनेक बार आश्रम में उसके पिता माता से बातचीत करवाकर उसे पिता माता के पास जाने को तैयार किया , इस कार्य में भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार व इनके थाना स्टाफ का पूरा सहयोग मिला सभी के सहयोग से बसन्ती वैष्णव ने आज युवती को इसके पिता महेश कुमार सिन्हा माता जयंती देवी सिन्हा को राजी खुशी सौंप दिया हैं। इससे पहले भी ट्रस्ट आश्रम करीब 20 बीस व्यक्तियों को अपने यहां रखकर उन्हें राजी खुशी समझौते पर उनके घर परिवार में भेजने के सराहनीय कार्य कर चुका हैं।
यह जानकारी संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव ने दी।
Udaipur
निराश्रित युवती को उसके परिवारजनों को सौंपा थाना पुलिस ने सराहनीय सहयोग दिया
Related stories
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…
Artists from WZCC, Udaipur Perform at Rashtrapati Bhavan on Independence Day
Udaipur, On the occasion of India’s 80th Independence Day, the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur, pre…
Hindustan Zinc Celebrates Independence Day with Great Enthusiasm Across All Units and Head Office
Udaipur, Hindustan Zinc Limited, one of the world’s largest integrated zinc and top ten silver producers, cel…
Rajasthan Marks 80th Independence Day with Patriotic Fervour Across the State
Jaipur, Rajasthan celebrated the 80th Independence Day on Saturday with patriotic fervour, enthusiasm and a s…