उदयपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह आबकारी भवन मुख्यालय उदयपुर में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर उदयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर एवं सलामी दी गई।
इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा साथ मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने ध्वजारोहण के उपरांत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान तक दिया आज उन सभी शहीदों को नमन करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रहित में अपने राजकीय दायित्व का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण भाव से करते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना चाहिए।समारोह में आबकारी निरीक्षक शकुंतला जैन ने ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’’ गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय की बालिकाओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।