अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, अनुशासन एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर, परेड, मार्च पास्ट एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों से समारोह को गरिमामय बनाया। ‘एक भारत’ प्रस्तुति में तिरंगे के साथ भारत का मानचित्र बनाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

‘संदेशे आते हैं’ पर आधारित भावपूर्ण डांस-ड्रामा ने सैनिकों के त्याग और देशप्रेम को जीवंत किया। समारोह का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ।