,
उदयपुर। नई दिल्ली से लेकर विश्व के कोने-कोने तक एक ही स्वर में गूंजता नवकार मंत्र यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक एकता का जीवंत अनुभव था। विश्व नवकार महा मंत्र दिवस 2.0 ने 130 से अधिक देशों और 6000 से अधिक स्थलों पर लगभग 3 करोड़ लोगों को एक सूत्र में जोड़ते हुए शांति, सद्भाव और मानवता का सशक्त संदेश दिया।
राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति ने इस महाअभियान को राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व प्रदान किया। उनके करकमलों द्वारा विशेष प्रकाशन का अनावरण इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। इसी अवसर पर सीए डॉ.महावीर चपलोत द्वारा भेंट किया गया उनका पेंसिल स्केच इस ऐतिहासिक क्षण को और भी स्मरणीय बना गया।
इस विराट आयोजन की सफलता का श्रेय जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, उसके सभी प्रकोष्ठों, हजारों स्वयंसेवकों और विश्वभर के सहभागी समुदायों के सामूहिक प्रयास को जाता है। इसी सामूहिक ऊर्जा के मध्य महावीर चपलोत ने एक संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस अभियान को प्रभावी दिशा प्रदान कीकृजहाँ नेतृत्व का स्वर मृदु है, पर प्रभाव अत्यंत व्यापक।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम ने विशेष रूप से अनुशासन, उत्कृष्ट प्रबंधन और समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया, जहाँ 10,000 से अधिक लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया। इस आयोजन में पृथ्वीराज कोठारी,महावीर चपलोत, हिमांशु, विजय, ललित तथा उदयपुर प्रकोष्ठ के यशवंत, अभिषेक और राजकुमार सहित पूरी टीम के संयुक्त नेतृत्व ने इसे सफल बनाया। उदयपुर प्रकोष्ठ को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
नवकार मंत्र दिवस 2.0 ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब आध्यात्मिकता और संगठन एक साथ चलते हैं, तो वह सीमाओं से परे जाकर विश्व को जोड़ने की क्षमता रखते हैं। यह महाअभियान आने वाले समय के लिए एक प्रेरणास्रोत है,जहाँ सामूहिकता ही सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरती है।
Udaipur
विश्व में गूंजा नवकार मंत्ररू 130़ देशों और 6000़ स्थलों पर 3 करोड़ स्वरों का महासंगम
महावीर चपलोत के समन्वय से साकार हुआ ऐतिहासिक अभियान
Related stories
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…
Artists from WZCC, Udaipur Perform at Rashtrapati Bhavan on Independence Day
Udaipur, On the occasion of India’s 80th Independence Day, the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur, pre…
Hindustan Zinc Celebrates Independence Day with Great Enthusiasm Across All Units and Head Office
Udaipur, Hindustan Zinc Limited, one of the world’s largest integrated zinc and top ten silver producers, cel…
Rajasthan Marks 80th Independence Day with Patriotic Fervour Across the State
Jaipur, Rajasthan celebrated the 80th Independence Day on Saturday with patriotic fervour, enthusiasm and a s…