उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष  निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।  

अब तक 290 गिरफ्तार 906 अभियोग दर्ज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 9 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 906 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में 10 लाख 19 हजार 206 रूपए लागत की 3799 लीटर देशी मदिरा, 9 लाख 24 हजार 500 रूपए की 926 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 3 लाख 18 हजार 660 रूपए की 1443 लीटर बीयर एवं 6255 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में 2 लाख 36 हजार 282 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान 8 बडे वाहन, 2 हल्के चार पहिया एवं 23 दुपहिया वाहन सहित 33 वाहन जब्त करते हुए 290 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

 अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई जारी
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जयपुर शहर दक्षिण आबकारी टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर टेªन से 28 बोतल अंग्रेजी शराब फोर सेल इन हरियाणा एवं पेरा मिलिट्री फोर्स ओनली बरामद कर अभियोग दर्ज किया। बांसवाड़ा में आबकारी निरोधक दल ने कुशलगढ़ क्षेत्र में दबिश कार्रवाई में 20 पव्वे अंग्रेजी शराब ब्लेक फाॅल्कन फोर सेल इन मध्यप्रदेश, हथकड़ शराब की 15 बोतल जब्त करते हुए एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किया गया। सिरोही में 250 लीटर वाॅश सहित शराब भट्टी के उपकरण नष्ट किए साथ ही 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की। अलवर पूर्व ईपीएफ टीम और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 35 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित जब्त कर अभियोग दर्ज किया। भीलवाड़ा में मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में दबिष की कार्रवाई में 4 हजार लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 209 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। पाली में दबिश कार्रवाई के तहत 1500 लीटर वाॅश सहित 4 पुरानी भट्टियां नष्ट की गई, मौके से 8 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की। कोटा में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
प्रदेष के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।