उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा गांव के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसे मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर शुरू किया गया ग्राम रथ अभियान लगातार आमजन को राहत पहुंचा रहा है। प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में इस अभियान के तहत रात्रि चैपालों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सरकारी योजनाओं का रथ देबारी मंडल की लकड़वास पंचायत पहुंचा, जहां गांव के राजकीय विद्यालय में रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद सी.पी. जोशी ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। देबारी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम रथ अभियान को लेकर लकड़वास ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
रात्रि चैपाल के दौरान सांसद सीपी जोशी ने किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।
प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि सांसद सीपी जोशी ने रात्रि विश्राम भी लकड़वास गांव में किसान शिवलाल पटेल के घर पर किया। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल, ग्राम रथ अभियान जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत, विधानसभा संयोजक रोशन सुथार, गिर्वा एसडीएम पी. साईं कृष्ण, पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्दलाल वैद, सह संयोजक सुरेश वैष्णव, जिला परिषद सदस्य दूदाराम डांगी, मोहब्बत सिंह राव, जीवन सिंह राव, देबारी मंडल महामंत्री छगनलाल मेघवाल, सरपंच निरमा गमेती, रथ अभियान संयोजक शैतान सिंह शक्तावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम डांगी, गणेश डांगी, दौलत व्यास सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रात्रि चैपाल के दूसरे दिन सुबह सांसद सीपी जोशी ने लकड़वास गांव की प्राकृतिक वादियों में पैदल भ्रमण कर वहां की सुंदरता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी मांगीलाल के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात गांव के युवाओं द्वारा संचालित निराश्रित मवेशियों की गौशाला का भी निरीक्षण किया।
क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नजर आए सांसद सीपी जोशी ने अधिकारियों से चर्चा कर लकड़वास में सामुदायिक भवन, खेल स्टेडियम एवं मुख्य सड़क निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की घोषणा भी की।
Udaipur
ग्राम रथ अभियान पहुंचा लकड़वास, सांसद सीपी जोशी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Related stories
Achieving Ecological Sovereignty through a Constructive Citizen ’s Movement.
On 15 August, the Red Fort, the fluttering Tricolour, the armed forces standing vigilant on our borders, and…
Reliance Foundation’s prestigious Scholarships open for applications: to award 5100 first year UG & PG students
· Over 33,000 students across India have been supported by Reliance’s scholarships till date · Scholarship of…
Bhartiya Lok Kala Mandal Celebrates Independence Day With Patriotic Fervor
UDAIPUR, Rajasthan,Bhartiya Lok Kala Mandal in Udaipur celebrated Independence Day on Saturday with patriotic…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…