उदयपुर। उदयपुर एवं दक्षिणी राजस्थान के एनसीसी कैडेटों के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर शकील अहमद का स्थानांतरण कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना की हाइड्रोग्राफिक सर्वे यूनिट में हो गया है। वहां वे यूनिट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
कमांडर शकील अहमद के स्थान पर भारतीय नौसेना के अनुभवी अधिकारी कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा ने 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं तथा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के पूर्व छात्र हैं। वर्ष 2012 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्होंने नौसेना के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। एक कुशल गनरी विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने आईएनएस कोरा एवं आईएनएस त्रिशूल जैसे अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर गनरी ऑफिसर के रूप में कार्य किया है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे कोच्चि स्थित मैरीटाइम ऑपरेशन सेंटर (एमओसी) में ऑफिसर-इन-चार्ज के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने आईएनएस द्रोणाचार्य से नेवल वेपन सिस्टम में एम.एससी. की उपाधि भी प्राप्त की है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थान, विशेष रूप से उदयपुर क्षेत्र के एनसीसी कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूनिट के कैडेट भविष्य में भारतीय सशस्त्र सेनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं, यूनिट के अधिकारियों, एनसीसी स्टाफ एवं कैडेटों ने कमांडर शकील अहमद के सफल कार्यकाल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा का स्वागत किया। कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा के व्यापक नौसैनिक अनुभव से 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेटों को नौसैनिक प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं सैन्य जीवन की बेहतर समझ प्राप्त होगी।
Udaipur
कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा ने संभाला 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी का कार्यभार
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…