उदयपुर। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा समाज के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने के उद्देश्य से रविवार को माली कॉलोनी स्थित महर्षि गौतम अकादमी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य श्रम आयुक्त एस.सी. जोशी ने कहा कि जीवन के विभिन्न चरणों- स्कूली शिक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर तैयारी करने से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और निरंतर अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया।
अति विशिष्ट अतिथि एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता मधुसूदन पालीवाल ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की ओर ध्यान देने की सलाह दी। शिक्षाविद सत्यप्रकाश त्रिवेदी ने विद्यार्थियों में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया। प्रसिद्ध उद्यमी रोहित पांडे ने कहा कि निजी क्षेत्र और उद्यमिता में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप अन्य अवसरों का भी लाभ उठाना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं शिक्षा, रोजगार तथा प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच.आर. दवे ने बताया कि फाउंडेशन आगामी समय में आरएएस, आरजेएस, आईएएस सहित विभिन्न उच्च स्तरीय सेवाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना प्रकोष्ठ की प्राथमिकता है।
डॉ. दवे ने घोषणा की कि जुलाई माह में आयोजित होने वाले विशेष सेमिनार में राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रशासनिक, पुलिस, न्यायिक तथा अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित विप्र समाज के प्रतिभाशाली टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा। ये सफल अधिकारी और अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं परामर्श भी प्रदान करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि रोजगार प्रभारी प्रणव जानी ने बैठक में जानकारी दी कि विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल एवं कंप्यूटर आधारित सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध कराने हेतु एक संस्थान के साथ समझौता किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को रियायती शुल्क पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे बैठक में उपस्थित समाजजन, महिला प्रतिनिधियों, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने प्रकोष्ठ की पहल की सराहना करते हुए सहयोग, मार्गदर्शन और अनुभव साझा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने किया तथा अंत में राजेश पालीवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में अनुराग शर्मा, गोपाल मेहता मेनारिया, प्रभास शांडिल्य, हेमंत आमेटा, जयप्रकाश श्रीमाली, दिनेश शुक्ला, नीरज नागदा, भावेश भार्गव, प्रदीप गर्ग, मनीष तिवारी, प्रेम ओदिच्य, शरद भारद्वाज, विनीता भारद्वाज, सुनील, शिक्षाविद विजय सारस्वत, रोहित चौबीसा सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।
Udaipur
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन अभियान चलाएगा - विप्र फाउंडेशन
जुलाई में होगा टॉपर्स सम्मान समारोह, सफल अधिकारी देंगे निःशुल्क मार्गदर्शन
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…