उदयपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से विभिन्न  संस्थाओं और संगठनों में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है इसी क्रम में आज बडगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, विद्या भवन और  रूरल इंस्टीट्यूट उदयपुर की ग्रामीण बहनों को खेत खलियान के  प्राकृतिक वातावरण में हार्टफूलनेस ध्यान योग का अभ्यास कराया गया l यह जानकारी देते हुए  सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में *योग फॉर एजिंग* के  अंतर्गत *आत्मा के परमात्मा से  दिव्य* मिलन के  अभ्यास हेतु सर्वप्रथम ध्यान योग कराया गया l मेडिटेशन ट्रेनर डॉ सुबोध शर्मा ने रिलैक्सेशन कराया तथा शरीर और मन को शांत करने की विधि सिखाई l  योग प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता ने योगासन और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने  हेतु अभ्यास कराया।

कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रबंधक डॉ पी सी भटनागर एवं स्टॉफ का सक्रीय सहयोग प्रशंसनीय रहा।