उदयपुर। ग्राम पंचायत नया खेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 58 वर्षीय श्रीमती वक्तु बाई पत्नी स्वर्गीय कालू जी के लिए नई उम्मीद लेकर आया। पति के निधन के बाद सीमित संसाधनों में जीवनयापन कर रही वक्तु बाई को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल की आवश्यकता थी।ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को समझते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से उपस्थित छात्रावास अधीक्षक त्रिलोक चंद किरोड़ीवाल ने राज एसएसपी एप के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत उनका नवीन आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण कराया और मौके पर ही स्वीकृति जारी करवायी गई। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें योजना की पात्रता, लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कुछ ही समय में आवेदन स्वीकृत होने पर वक्तु बाई के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी सहजता और त्वरित रूप से हो जाएगा। वक्त बाई ने राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इनके माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।
Udaipur
वक्तु बाई के जीवन में लौटी खुशियों की किरण
Related stories
From Rural Enterprises to Digital Mines: Hindustan Zinc Celebrates a New Face of Independence
Udaipur: As India celebrates its 80th Independence Day, Hindustan Zinc Limited (BSE: 500188 | NSE: HINDZINC),…
Lecture on ‘Role of Youth in Nation Building’ Organised by NSS Unit
The National Service Scheme (NSS) Unit of the College of Community and Applied Sciences, a constituent colleg…
Har Ghar Tiranga Rally Echoes the Message of Patriotism
Under the Azadi Ka Amrit Mahotsav and the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign, the College of Community and Applied S…
Chief Minister Bhajan Lal Sharma Participates in Tiranga Yatra in Sadulshahar
Sri Ganganagar/Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma participated in a Tiranga Yatra organised i…