उदयपुर, व्यवसायियों को नई संभावनाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी के माध्यम से उद्योग एवं व्यापार को गति देने के उद्देश्य से माहेश्वरी इन्टरनेशनल बिजनेस फोरम उदयपुर चैप्टर की द्वितीय बैठक आज एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, उद्यमी और व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उद्योगों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनेक व्यवसायी जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते, जबकि इन योजनाओं के माध्यम से कारोबार को नई दिशा और मजबूती प्रदान की जा सकती है। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सदस्यों को व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों से अवगत कराया।
फोरम के सलाहकार डॉ. आनंद गुप्ता एवं विनय राठी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल व्यवसाय करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करना और सामूहिक सहयोग ही सफलता का आधार बनता जा रहा है। उन्होंने एमआईबीएफ जैसे मंचों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एमआईबीएफ के उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्याम मोहता ने कहा कि फोरम का उद्देश्य केवल व्यवसायियों का नेटवर्क तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और सकारात्मक वातावरण बनाना है जहां सदस्य एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी व्यवसायों के लिए विकास का नया मार्ग खोल सकती है और ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और मजबूत संबंधों का निर्माण करते हैं।
चेप्टर के कोषाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने बताया कि जहां सदस्यों ने आपसी परिचय, विचार-विमर्श और व्यावसायिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनानंे का अवसर प्राप्त किया।
Udaipur
सरकारी योजनाओं की जानकारी खोल सकती व्यवसायों के लिये विकास का मार्ग
Related stories
Haldwani Incident: Washing and Performing Havan at Kharge’s Rally Venue Sparks Fierce Protests by Dehat Congress; Strict Action Demanded
Satyagraha Rally Led by Dehat Congress District President Raghuveer Singh Meena; Accusations of Caste Discrim…
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…