उदयपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को लेकर शनिवार को गोगुंदा तहसील कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने गोगुंदा चार्ज के फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के साथ जनगणना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा आगामी द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक मलिक ने कहा कि जनगणना 2027 देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास तथा सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपादित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान फील्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक मलिक ने कार्मिकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर की भूमिका जनगणना की सफलता में महत्वपूर्ण है।
गोगुंदा चार्ज का कार्य समय से पूर्व पूर्ण होने पर कार्मिकों को दी बधाई
गोगुंदा चार्ज का प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण होने पर निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी द्वितीय चरण की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार निदेशक बिष्णु चरण मलिक का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं गोगुंदा चार्ज प्रभारी प्रवीण कुमार सैनी ने क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने गोगुंदा क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अनुभव साझा किए।
बैठक में उप जिला जनगणना अधिकारी पुनीत शर्मा, मास्टर ट्रेनर पुलकेश शर्मा, तकनीकी ट्रेनर राहुल भारद्वाज, तहसीलदार गणेशलाल विजयवर्गीय, गोगुंदा जनगणना प्रभारी ललित पटेल सहित बड़ी संख्या में फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर, प्रगणक एवं जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
Udaipur
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक आयोजित
निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने दिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश
Related stories
Haldwani Incident: Washing and Performing Havan at Kharge’s Rally Venue Sparks Fierce Protests by Dehat Congress; Strict Action Demanded
Satyagraha Rally Led by Dehat Congress District President Raghuveer Singh Meena; Accusations of Caste Discrim…
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…