उदयपुर, अग्रवाल समाज के उद्यमियों और पेशेवरों को एक वैश्विक मंच पर जोड़ने वाले प्रतिष्ठित संगठन अग्रोहा के उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक सुखेर स्थित होटल व्रज में उत्साह, उल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस विशेष फैमिली मीट में सदस्यों और उनके परिवारों ने सहभागिता कर नेटवर्किंग, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में बिजनेस एवं फैमिली इंट्रोडक्शन, मनोरंजक खेल, पारिवारिक गतिविधियाँ, ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिताएँ और विभिन्न सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने न केवल सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत किया, बल्कि परिवारों के बीच आत्मीयता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दिया।
बैठक का संचालन एवं संयोजन चैप्टर अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, सचिव अंकित गर्ग एवं इवेंट चेयर पीयूष बंसल के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि पारिवारिक थीम पर आधारित यह आयोजन अग्रोहा की अब तक की सबसे यादगार बैठकों में से एक रहा। कार्यक्रम में 60 से अधिक सदस्यों,उनके परिवारजनों व सभी प्रतिभागियों ने नेटवर्किंग सत्रों, खेलों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर अग्रोहा के संस्थापक करण गर्ग एवं सह-संस्थापक निधि गर्ग ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को वैश्विक नेटवर्किंग के महत्व से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि अग्रोहा उदयपुर का शुभारंभ गत 28 फरवरी 2026 को हुआ था और वर्तमान में इसमें 28 सदस्य जुड़े हुए हैं। वहीं अग्रोहा जयपुर चेप्टर 70 से अधिक सदस्यों के साथ सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। संगठन के माध्यम से देशभर के 25 से अधिक शहरों में नए चैप्टर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे अग्रवाल समाज के व्यवसायियों और उद्यमियों को व्यापारिक अवसरों, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का व्यापक मंच मिल रहा है।
Udaipur
अग्रोहा उदयपुर की 8वीं फैमिली मीट बनी नेटवर्किंग और पारिवारिक सौहार्द का मंच
Related stories
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…