उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से बारह साल विश्वास के, विकास के, कल्याण के अभियान के तहत सोमवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्धजन) का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सायं 5.30 बजे हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित अटल सभागार में आयोजित होगा जिसमें प्रदेष के पदाधिकारियों का मार्गदर्षन मिलेगा।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में शहर विधायक, सांसद एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन सहभागिता करेंगे। चिकित्सा, शिक्षा, अभियांत्रिकी, साहित्य, समाजसेवा, विधि, उद्योग, व्यापार तथा सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा भाजपा के प्रदेष पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन के दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के विभिन्न वर्गों की भूमिका पर भी चर्चा होगी। साथ ही सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभाव तथा भविष्य की विकास संभावनाओं पर विचार साझा किए जाएंगे।
जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक प्रबुद्धजनों से सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया है।
Udaipur
भाजपा - विकसित भारत संकल्प सम्मेलन सोमवार को
प्रबुद्धजन करेंगे सरकार की उपलब्धियों पर मंथन
Related stories
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…