उदयपुर। शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बड़ी और महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उदयपुर के प्रतिष्ठित इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट का अधिग्रहण देश की अग्रणी होटल श्रृंखलाओं में शामिल शैलेट होटल्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। 144 कमरों वाली इस प्रमुख हॉस्पिटैलिटी संपत्ति के अधिग्रहण को पर्यटन एवं निवेश क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस हाई-प्रोफाइल डील को उदयपुर के होटल डील्स विशेषज्ञ कवीश बिलौची ने संरचित किया और सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘मीराधे होटल डील्स एडवाइजरी’ से जुड़े कवीश बिलौची ने इस ट्रांजैक्शन में प्रॉपर्टी एडवाइजर के रूप में कार्य करते हुए सौदे को अंतिम रूप तक पहुंचाया।
इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट लंबे समय से उदयपुर के प्रमुख आतिथ्य प्रतिष्ठानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। अब इसके शैलेट होटल्स लिमिटेड के पोर्टफोलियो में शामिल होने से न केवल होटल की ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी, बल्कि उदयपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन नगरी उदयपुर में लगातार बढ़ते निवेश और बड़े होटल ब्रांड्स की रुचि को देखते हुए इस अधिग्रहण को उद्योग जगत एक सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के निवेश से शहर में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और उदयपुर की पहचान एक वैश्विक हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में और अधिक मजबूत होगी।
यह डील उदयपुर के आतिथ्य उद्योग में बढ़ते कॉर्पाेरेट निवेश और पेशेवर होटल डील्स एडवाइजरी सेवाओं की बढ़ती भूमिका का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आई है।
Udaipur
इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट का शैलेट होटल्स ने किया अधिग्रहण, कवीश बिलौची ने निभाई अहम भूमिका
उदयपुर की सबसे चर्चित होटल डील
Related stories
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…