उदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार सुबह विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस आए। सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी डॉ अमृता दुहन आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड पहुंचे। वहां उन्होंने हल्दी घाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लिया।