उदयपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्यूष भवन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में "महंगाई, बेरोजगारी एवं सामाजिक न्याय" विषय पर जन चौपाल एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि आज देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। रसोई, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सहित प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ती लागत का सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित है। लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। रोजगार के अवसरों में कमी तथा भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी ने युवाओं में निराशा का वातावरण पैदा कर दिया है।
शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना है। समाज के कमजोर, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों को समान अवसर और सम्मान मिलना लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। हाल ही में कोटा प्रवास के दौरान भी उन्होंने छात्रों और युवाओं से जुड़े विषयों पर गंभीरता से अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आज आवश्यकता इस बात की है कि सरकार महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करे, रोजगार के नए अवसर सृजित करे तथा संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूती से लागू करे। विकास तभी सार्थक होगा जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में इन मुद्दों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अशोक राव ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों के पक्ष में संघर्ष किया है तथा शिक्षा और रोजगार के सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया है।
शालिनी वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एक शिक्षित, संवेदनशील और युवा नेतृत्व की क्षमता रखने वाले जननेता हैं। उन्होंने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार युवाओं के मुद्दों को देशभर में उठाते रहें।
आशा जाट ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रमोद कुमावत ने राहुल गांधी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन एवं युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला तथा सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंत में सभी ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नंदिनी साहू, पिंटू खान पठान, मानसिंह, प्रकाश चौधरी, मुकेश चौधरी, महेंद्र, कस्तूरा पाल कौर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Udaipur
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महंगाई, बेरोजगारी एवं सामाजिक न्याय विषय पर जन चौपाल एवं व्याख्यान आयोजित
Related stories
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…