उदयपुर। शहर में फिटनेस, खेल और आत्मविश्वास को नई पहचान देने वाले बहुचर्चित आयोजन हूपेथॉन 6.0 के प्रतिभागियों का भव्य सम्मान समारोह 20 जून शनिवार को शाम 5 बजे डेकाथलॉन, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में हूपेथॉन 6.0 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 23 एवं 24 मई 2026 को अर्बन स्क्वेयर मॉल, उदयपुर में आयोजित हूपेथॉन 6.0 एक अनूठी 24 घंटे की नॉन-स्टॉप हूपिंग मैराथन थी, जिसने शहर में फिटनेस और हुला हूपिंग के प्रति अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, सहनशक्ति और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया था।
अब आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में भी खेल और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना है।
सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में तवगुन खुराना, टियारा जैन, देवांशी पाहूजा, काश्वी सैनानी, पेहर कोठारी, राधिका इसरानी, ख्वाहिश नासा, कियारा कोठारी, ईना पटेल, प्राणिका कुमावत, शेफाली साहू, इंसियाह चेचट, गौरांगी व्यास, सुमन पाहूजा, प्राणया वाधवानी, वामिका वाधवानी, सिद्धि इसरानी, अमातुल्ला सांवर, समान्वी माहेश्वरी, निवेद्या अजमेरा, युविका खिलवानी, अनाया जैन, जैकलीन साधवानी, फरहान शेख, जाह्नवी बंशीवाल, मायरा मंगवानी, रियांशी सचदेव एवं दीपिका लोढ़ा सहित कई प्रतिभाशाली बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने हूपेथॉन 6.0 को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हूपेथॉन 6.0 की सफलता में अनेक संस्थानों और प्रायोजकों का भी विशेष योगदान रहा। आयोजन को अर्बन स्क्वेयर मॉल, पीएफसी एजुकेशन, उदयपुर ब्लॉग, डेकाथलॉन, सैंडी ट्रैवल, क्लिडोस्कोप, श्री कृष्णा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, थ्रेड्स बाय वर्षा, अरोमा फैशन, एचटीएम स्टील, खुश होर्डिंग्स, मिनिमल एंड मैजिकल, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट्स, शी सर्कल इंडिया, हनी सैलून, एनबीएस जूनियर स्कूल, मिकाडो स्कूल, किडजी स्कूल एवं एससीआई का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने अभिभावकों, फिटनेस प्रेमियों और शहरवासियों से समारोह में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन प्रतिभागियों की मेहनत और उपलब्धियों का उत्सव होगा तथा उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।
Udaipur
24 घंटे की हूपिंग मैराथन के चैंपियंस आज होंगे सम्मानित, डेकाथलॉन में सजेगा हूपेथॉन 6.0 अवॉर्ड समारोह
Related stories
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…