उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उदयपुर में भव्य एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की भावना को साकार करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग गुरु अशोक जैन, पूरण राठौड़ एवं सुश्री अमीषा परियाणी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाते हुए योग के वैज्ञानिक, शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की ऐसी जीवनशैली है, जो व्यक्ति को निरोग एवं सकारात्मक बनाती है।
संस्थान के चेयरमैन हरीश राजानी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है। योग व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से प्रतिदिन योग करने तथा स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक मोहित राजानी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। योग एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ाता है, जिससे विद्यार्थी अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। निदेशक प्रफुल राजानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं फिजियोथेरेपी प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने कहा कि योग एवं फिजियोथेरेपी का उद्देश्य व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। योगासन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, लचीलापन बढ़ाने, रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने तथा अनेक जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी हैं।
योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। साथ ही ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के फिजियोथेरेपी, डेंटल, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग संकाय के लगभग 500 विद्यार्थी एवं 150 संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन करें योग, रहें निरोग, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं योगमय भारत के संकल्प के साथ हुआ।
Udaipur
सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
650 से अधिक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
Related stories
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…