जैसलमेर । राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 जैसलमेर जिले भर में शनिवार, 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिलास्तरीय मुख्य समारोह शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

          निर्धारित कार्यक्रमानुसार स्वतंत्रता दिवस के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर इसके पश्चात परेड निरीक्षण करेंगीं। इसके तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम करेंगे। साथ ही समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले में अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें एवं राष्ट्रगान केे साथ समारोह सम्पन्न होगा।

           इस दौरान जिला प्रशासन बनाम नगरपरिषद जैसलमेर के मध्य सायः 4ः30 बजे इण्डोर स्टेडियम में (12-12 ऑवर एक क्रिकेट मैंच) मैत्री मैंच का आयोजन रखा गया है।

जिला कलेक्टर कलक्ट्रेट कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

         स्वाधीनता दिवस समारोह 2026 (15 अगस्त) शनिवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल प्रातः 8ः.15 बजे अपने निवास स्थान पर एवं इसके तत्पश्चात् प्रातः 8.30 बजे कलक्टेªट कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण करेंगे।

        अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने बताया कि समस्त कलक्ट्रेट परिसर के अधीनस्थ कार्यरत अधिकारी मय समस्त स्टाफ इस मौके पर ध्वजारोहण के लिए निर्धारित समय से पन्द्रह मिनट पूर्व उपस्थित होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।