जैसलमेर । अग्रणी बैंक योजना के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति ¼DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (क्स्त्ब्) की त्रैमासिक बैठक श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 21 अगस्त को अपरान्ह 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जैसलमेर में आयोजित की जाएगी।

जिसमें अग्रणी बैंक योजना के अधीन वर्ष 2025-26 की वार्षिक साख योजना के तहत जिले के बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा, सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं में बैंक वित्त पोषण की प्रगति, वित्तीय समावेशन की प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि विषयों पर विस्तापूर्वक समीक्षा की जायेगी।

अग्रणी जिला प्रबंधक जैसलमेर कमल सिंह खिंची ने बताया कि इस संबंध में सभी बैंकर्स स्वयं सहायता समूह के बचत खाते खोलने एवं क्रेडिट लिकेज के लिए पेंडिंग खातों की बैंकवार एवं शाखावार अपडेट रिपोर्ट आवश्यक रुप से मय कारण सहित अपने साथ लेकर आयेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी सदस्यगण बैंक के जिला समन्वयक ¼Only DCO½, फसल बीमा कंपनी एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित नोडल विभागों के अधिकारीगण सूचनाओं सहित बैठक में अनिवार्य रुप से निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।