जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आशान्वित जिला/ब्लाक कार्यक्रम ¼ADP@ABP½ एवं गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लाक विकास योजना ¼GGABDS½ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत निर्धारित संकेतकों की प्रगति, आशान्वित जिला UNTIED फण्ड के तहत संचालित कार्यों तथा सम ब्लाक के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार के निर्देश जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आशान्वित जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम तथा गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लाक विकास योजना के प्रत्येक संकेतक को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनका विभागवार विश्लेषण कर कमियों को चिन्हित किया जाए तथा उनके सुधार के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की सफलता केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि इनके माध्यम से जिले एवं आकांक्षी ब्लाक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं, वित्तीय समावेशन एवं आजीविका सहित विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक एवं धरातलीय सुधार दिखाई देना चाहिए।

डेटा की शुद्धता एवं सत्यापन पर विशेष जोर बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आशान्वित जिला, ब्लाक कार्यक्रम एवं गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लाक विकास योजना के तहत सभी संकेतकों का डेटा शत-प्रतिशत शुद्ध, अद्यतन एवं सत्यापित रखा जाए। उन्होंने कहा कि डेटा की गुणवत्ता योजनाओं की प्रगति के आकलन एवं भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कम प्रगति वाले संकेतकों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समयावधि में अपेक्षित परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही, डेटा संकलन अथवा अपडेशन में आने वाली किसी भी समस्या का संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर समाधान करवाने को कहा।

कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें बैठक में आशान्वित जिला न्छज्प्म्क् फण्ड के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूर्ण करवाया जाए तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

सम ब्लाक में गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लाक विकास योजना के तहत निर्धारित संकेतकों एवं संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर जोरवाल ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं ब्लाक कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास की दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में परिणाम आधारित, तेज और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र पालीवाल सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपने-अपने विभाग की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।