जैसलमेर । स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 जैसलमेर जिले भर में शनिवार, 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ समारोहपूर्वक गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह कार्यक्र्रम का अन्तिम पूर्वाभ्यास शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी ने अन्तिम पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया एवं परेड निरीक्षण किया।
अन्तिम पूर्वाभ्यास में परेड कमाण्डर रिजर्व पुलिस इन्सपेक्टर प्रेमाराम ने परेड का कमाण्ड किया।
परेड में पुलिस, अरबन होमगार्ड, बोर्डर होमगार्ड, सीनियर एवं जूनियर स्काउट, गाइड की टुकडी शामिल हुई एवं पुलिस बैण्ड की मधुर धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट किया।
इसके पश्चात नगर की 18 विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया।
अन्तिम पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस उप अधीक्षक रूप सिह ईंदा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, मनीष दवे, अ.श.सा.गोपा सी.उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर के प्राचार्य सुनील बोहरा, गजेन्द्र पोसवाल, विजय बल्लाणी, आरती मिश्रा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा विरेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इत्यादि उपस्थित थे।
स्वाधीनता दिवस- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास स्थानीय सेंटपॉल विद्यालय में किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार जैसलमेर राजेन्द्र करण, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी अनोप सिंह के निर्देशन में 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रौत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से पूर्वाभ्यास किया गया।
संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उद्घोषक विजय बल्लाणी आरती मिश्रा भी उपस्थित रहे।