उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई उदयपुर एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला इकाई के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया गया।
उदयपोल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में गरीब एवं वंचित लोगों को भोजन कराया गया।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस पर करीब 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।उन्होंने कहा कि जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्षभर समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य किए गए।
महासभा का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, सह मंत्री घनश्याम मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर गुप्ता, किशनलाल गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, लीला मित्तल, रेनू गुप्ता, अनामिका गुप्ता एवं नीना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।