उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर की आधिकारिक चेयरमैन विजिट में अहमदाबाद से पधारी डिस्ट्रिक्ट 305 की चेयरमैन वर्षा शाह ने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि “महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी देश सशक्त बनेगा।” उन्होंने क्लब की ओर से जरूरतमंद महिलाओं, विद्यार्थियों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।क्लब एडवाइजर रश्मि पगारिया ने बताया कि चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने प्रथम सत्र में बोर्ड मीटिंग में भाग लेकर क्लब की गतिविधियों, इनरव्हील के नियमों एवं आगामी सेवा योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अध्यक्ष रेखा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सीसी अंजू माहेश्वरी ने अतिथियों से क्लब बुलेटिन का विमोचन करवाया।सिलाई मशीन से बदलेगी जरूरतमंद महिला की जिंदगीमहिला सशक्तिकरण के तहत पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं सिलाई सामग्री भेंट की।

इसका उद्देश्य उसे स्वरोजगार से जोड़कर अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ परिवार के पालन-पोषण में सक्षम बनाना है।

रश्मि पगारिया पूर्व में सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से करीब 1000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर चुकी हैं।सीसी अंजू माहेश्वरी ने विशेष कन्या खुशी को वॉकर प्रदान किया।

क्लब सदस्य मंजू मुर्डिया, विमला लोढ़ा एवं आशा मट्ठा ने कक्षा 12वीं के आठ विद्यार्थियों की बोर्ड फीस का दायित्व उठाया।

बीना मारू ब्रजराज ने क्लब को डोनेशन प्रदान किया।51 साल की सेवा यात्रा को चेयरमैन ने सराहा- डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने इनरव्हील की योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

आई.पी.पी. चन्द्रकला कोठारी ने चेयरमैन वर्षा शाह का परिचय प्रस्तुत किया।वर्षा शाह ने कहा कि इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर पिछले 51 वर्षों से उत्कृष्ट सेवा कार्यों के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट में अपनी अनूठी पहचान बनाए हुए है।

उन्होंने रश्मि पगारिया के सिलाई प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की विशेष सराहना की।उन्होंने आगामी सितंबर में मांडवी कार रैली, दिसंबर में शिवपुरी में डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस तथा फरवरी में चित्तौड़गढ में आईएसओ मीट के आयोजन की जानकारी देते हुए सदस्यों को आमंत्रित किया।मेवाडी परंपरा से हुआ भव्य स्वागत-चेयरमैन वर्षा शाह ने रश्मि पगारिया को उपरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष रेखा जैन, सचिव साधना मेहता, शीला तलेसरा, रश्मि पगारिया, बेला जैन, आशा कुणावत, अंजू माहेश्वरी, निशा अग्रवाल, पुष्पा सेठ, रेखा भाणावत एवं आशा तलेसरा ने चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव का उपरना, माला, शॉल, दुपट्टा, मेवाड़ी पगड़ी एवं महाराणा प्रताप के मोमेंटो से अभिनंदन किया।

वर्षा शाह के स्वागत में गुलाब के फूलों की वर्षा भी की गई।इनरव्हील प्रेयर मंजू भाणावत एवं रेणु जैन ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की संयोजिका रश्मि पगारिया रहीं।

अंत में क्लब उपाध्यक्ष एडवोकेट बबीता जैन ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।