उदयपुर। प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समिति के तत्वावधान में रविवार को बड़बड़ेश्वर महादेव प्रांगण में वार्षिक सामूहिक स्नेह मिलन समारोह (पिकनिक) का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक परमेश्वर लाल मंडावरा एवं गुलाब कुमावत ने दीप प्रज्वलन कर किया।

उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी प्रबुद्ध समाजजनों, माताओं-बहनों एवं बाल-बालिकाओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।’समिति अध्यक्ष हरीश आसीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाजजनों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस आयोजन को सफल बनाया और अपनी अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया।

महामंत्री मोहन लाड़नवा ने बताया कि कार्यक्रम को मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य बंधु बी.डी. कुमावत, देवी प्रसाद कुमावत, जितेंद्र सिंह आर्य, गिरधारी लाल, सुनील, रामनिवास, शंकर लाल, राधेश्याम घोड़ेला, शिव बक्श निमिवाल, रमेश चन्द कुमावत, अशोक कुमावत, मनीष कुमावत एवं श्यामलाल कुमावत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।इस समारोह के समापन पर कोषाध्यक्ष शिव बक्स निमिवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बंधुओं एवं शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को महाप्रसादी (भोजन) के लिए आमंत्रित किया।

Source: other