उदयपुर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के 1501वें यौमे विलादत की खुशी में अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर के सानिध्य में मनाए जा रहे दो दिवसीय जश्ने ईद मीलादुन्नबी के चलते अंजुमन चौक में पहला जलसा सोमवार रात्रि बाद नमाजे इशा आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सदर मुख्तार कुरैशी, सेक्रेट्री मुस्तफा शेख, नायब सदर फारूक कुरैशी, जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, काबिना मेंबर सैयद इरशाद अली, एडवोकेट आदिल, फिरोज बशीर खान, तनवीर चिश्ती, एडवोकेट तौकिर रजा, अनीस अब्बासी, एडवोकेट शहजाद खान, फखरुद्दीन शेख, इरशाद खान, अनीस रजा व अंजुमन स्टाफ में ऑफिस इंचार्ज अजहर खान, अनीस खान, इरफान अशरफी, अब्दुल वहिद, आफताब आलम, कमर रजा, साजिद रजा शाहिद व अन्य अपनी सेवाएं देने के लिए मौजूद रहेंगे।

अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर हाजी मुख़्तार कुरैशी व सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि जश्न में बरेली शरीफ से खलीफाए ताजुश्शरीआ पीरे तरीकत सैयद सैफ रजा कादरी शिरकत करेंगे जो पैगम्बरे इस्लाम की जीवनी एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपनी तकरीर में बयान करेंगे व नातिया कलाम पेश करने के लिए भिवंडी-मुम्बई से अब्दुल मुस्तफा नूरी शिरकत करेंगे।

इनके साथ ही जश्न के दूसरे दिन आयोजित होने वाले जलसे में खलीफाए ताजुश्शरीआ व मुहद्दिसे कबीर मुफ्ती गुलाम जिलानी अजहरी खंडवा-मध्यप्रदेश की तकरीर जलसे में शामिल होने वाले अकीदतमंदों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी।

जश्न का संचालन तंजीमुल उलेमा के सदर मौलाना जुलकरनैन बल्यावी, कयादत खलीफाए हुजूर मुजाहिदे मिल्लत मौलाना आस मोहम्मद मुजाहिदी व मौलाना सोबदार आलम करेंगे व इस अवसर पर शहर भर के कई उलेमा-ए-किराम मौजूद रहेंगे।