उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर राजस्थान (रजिस्टर्ड) की ओर से हलवाई व्यापार से जुड़े उत्कृष्ट व्यापारियों के सम्मान में 15 सितम्बर को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में शाम 5 बजे से होने वाले समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।समारोह की तैयारियों को लेकर संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी से कोटड़ा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें समारोह में पधारने का निमंत्रण दिया।
मंत्री खराड़ी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि समारोह के माध्यम से हलवाई व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा।
वहीं महासचिव मुकेश माधवानी ने बताया कि ऐसे हलवाइयों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्वाद, गुणवत्ता और सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा हलवाई व्यापार को राजस्थान सहित देशभर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया है।उन्होंने बताया कि ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ जैसे अभियानों तक हलवाई व्यापार की पहुंच बनाने वाले व्यापारियों के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में 500 से अधिक हलवाई व्यापारी शामिल होंगे। इस अवसर पर रमेश औदीच्य, प्रकाश भट्ट, दुर्गाशंकर सुथार, दिनेश सुथार और फतेहलाल भाट सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।