जम्मू । यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेल परिचालन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मेंजम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रिप शेड विस्तार परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है।
इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य मौजूदा रखरखाव सुविधाओं को बढ़ाना और कटरा रेलवे स्टेशन पर लोकोमोटिव (रेल इंजन) हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि करना है।
परियोजना की मुख्य विशेषताओं पर बात करें, तो इस विस्तार के तहत ट्रिप शेड में 2 अतिरिक्त बे और 2 पिट लाइनें बनाई जा रही हैं। जिसके बाद कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रिप शेड में एक साथ कुल 6 लोकोमोटिव खड़े होकर रखरखाव और तकनीकी जांच का लाभ ले सकेंगे।
परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, काम तय समय-सीमा के भीतर आगे बढ़ रहा है।इस महत्वपूर्ण परियोजना पर जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक जम्मू श्री विवेक कुमार ने कहा कि कटरा ट्रिप शेड का विस्तार जम्मू मंडल की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि इसे समय पर पूरा कर मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा सके। इस विस्तार से रेलवे के मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।
साथ ही इंजनों की अधिक कुशल जांच और सर्विसिंग संभव होगी, जिससे ट्रेनों के समयपालन और परिचालन सुरक्षा में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
परियोजना के पूर्ण होने से कटरा से चलने वाली ट्रेनों के रखरखाव में गति आएगी और माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।परिणामस्वरूप, कटरा (श्री माता वैष्णो देवी) आने वाले लाखों यात्रियों को बिना किसी तकनीकी देरी के सुगम, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा की गारंटी मिलेगी।