उदयपुर। राज्य सरकार की हरियालो राजस्थान पहल के तहत महाराणा प्रताप खेलगाँव में माँ यशोदा के नाम सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान खेल परिसर परिसर में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के फलदार औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। आयोजित कार्यक्रम में नीम जैसी औषधीय प्रजातियों के साथ-साथ गुलाब, जामुन, अनार और विभिन्न प्रकार के फलाहारी पौधों का रोपण किया गया।
उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों ने लगाए गए सभी वृक्षों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खेलगाँव परिसर को हरा-भरा बनाना और यहाँ आने वाले खिलाड़ियों को स्वच्छ व शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि नीम जैसे पौधों से जहाँ हवा शुद्ध होगी, वहीं फलदार वृक्षों से परिसर की सुंदरता और प्राकृतिक संतुलन बना रहेगा, वहीं फलदार पौधे स्थानीय पक्षियों और जीवों के लिए पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।
माँ यशोदा के नाम’ भावनात्मक जुड़ाव अभियान को माँ यशोदा के नाम समर्पित कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि लोग लगाए गए वृक्षों की एक माँ की तरह देखभाल कर सकें।
इस अवसर पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने पौधे रोपे।
कार्यक्रम में अजीत कुमार जैन, वालीबाल प्रशिक्षक, रीना पुरोहित (योगा प्रशिक्षिका), चाहत जैन (जूडो प्रशिक्षक), प्रवीण सिंह व अरविंद कुमार (एथलेटिक्स प्रशिक्षक), कनिष्का चौहान (हॉकी प्रशिक्षिका), खेमराज गमेती (लॉन टेनिस प्रशिक्षक), उषा आचरज (बास्केटबॉल प्रशिक्षिका), नन्दनी गुर्जर (वालीबाल प्रशिक्षक) चेतन मेहरा (तीरंदाजी प्रशिक्षक), राधेश्याम सुथार हर्ष तलेसरा, दशरथ सिंह, गजेन्द्र सिंह, भैरूसिंह सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आमजन से भी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा राज्य को हरा-भरा बनाने में सहयोग देने की अपील की।