उदयपुर। बिजनेस नेटवर्किंग को केवल परिचय तक सीमित न रखते हुए उसे वास्तविक व्यावसायिक अनुभव और आपसी सहयोग से जोड़ने की दिशा में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव और अल्फा चैप्टर ने रविवार को अलग-अलग वर्कप्लेस विजिट आयोजित की।
इन विजिट्स के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे के कार्यस्थलों, बिजनेस मॉडल, प्रोफेशनल व्यवस्थाओं और कार्यशैली को नजदीक से समझा तथा भविष्य में सहयोग, रेफरल और नए कारोबारी अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा की।बीसीआई उत्सव चैप्टर की पहली वर्कप्लेस विजिट सुबह 11 बजे चित्रकूट नगर स्थित पैसिफिक कॉलेज में आयोजित हुई।
यह विजिट पीआईएमएस के चेयरमैन आशीष अग्रवाल के वर्कप्लेस पर रखी गई, जहां सदस्यों ने कॉलेज के प्रोफेशनल सेटअप, संचालन व्यवस्था और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।आशीष अग्रवाल की ओर से बीसीआई उत्सव सदस्य डॉ. रिमझिम गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद नए विचारों को जन्म देने के साथ बेहतर बिजनेस समझ और मजबूत प्रोफेशनल संबंध विकसित करने में सहायक होते हैं।इसी क्रम में बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस की दूसरी विजिट शाम 5 बजे न्यू भूपालपुरा स्थित वकांजा लाइटिंग पर आयोजित हुई, जिसके होस्ट बीसीआई अल्फा के सचिव पीयूष कोठारी ने सदस्यों को अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि वर्कप्लेस विजिट से सदस्य केवल एक-दूसरे के व्यवसाय को समझते ही नहीं, बल्कि रेफरल, संयुक्त प्रयास और आपसी सहयोग की नई संभावनाएं भी तलाशते हैं।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई के नेटवर्किंग मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इससे सदस्यों के बीच भरोसा, व्यावसायिक समझ और दीर्घकालिक बिजनेस रिलेशनशिप विकसित होती है।वहीं, उत्सव चैप्टर के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां सदस्यों को एक-दूसरे के कारोबार को बेहतर तरीके से प्रमोट करने और सहयोग के नए अवसर तैयार करने का व्यावहारिक मंच देती हैं।कार्यक्रम में मुकेश माधवानी, संजीव पटवा, आलोक गुप्ता, देवेन्द्र सिंह करीर, हीना पथिक, दिलीप बालचंदानी, गणपत सालवी, जीवन सिंह सोलंकी, लोकेश जोशी, रतन सिंह सोलंकी, पीयूष कोठारी, अनुराग ऐरन, अरुण चौबीसा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, देवर्षि मेहता, रौनक वर्मा, राधिका शर्मा, शिखा बहल, धर्मवीर देवल, गिरिश शर्मा, राहुल कुमावत एवं निशा राठौड़ सहित बीसीआई के सदस्य उपस्थित रहे।