उदयपुर। उदयपुर देहात महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष भगवती डांगी ने संगठन में सक्रियता, समाज के प्रति निष्ठा एवं कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सचिव पद पर नई नियुक्तियां की हैं।जिलाध्यक्ष भगवती डांगी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार—बुशरा हुसैन — वर्मा कॉलोनी, सेक्टर-9, सवीनाशान्ता कुमारी गमेती — अम्बा माता घाटी, तीतरड़ीको उदयपुर देहात महिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।आपसी सम्मान और संगठन की एकजुटता की मिसालइन नियुक्तियों के संदर्भ में बताया गया कि विवेक कटारा एवं सज्जन कटारा के आग्रह और सम्मान में इन्होंने अपनी दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया।

यह निर्णय आपसी भाईचारे, वरिष्ठ साथियों के सम्मान तथा संगठन की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए लिया गया।जिलाध्यक्ष भगवती डांगी ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और आपसी समन्वय एवं एकजुटता से महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने दोनों नवनियुक्त सचिवों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके सक्रिय योगदान से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।