उदयपुर, शान्तिपीठ संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र के प्रति समर्पण, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बी.एन. कॉलेज के फार्मेसी प्राध्यापक डॉ. कमल सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा शक्ति समाज की रीढ़ है और उसके उत्साह, ऊर्जा और नवाचार से ही परिवर्तन संभव है। शान्तिपीठ के संस्थापक अनन्त गणेश त्रिवेदी ने युवाओं से विज्ञान और ज्ञान में संतुलन रखते हुए जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर राष्ट्र को समर्पित होने का आह्वान किया।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ. डी.एस. राठौड़ ने जलवायु परिवर्तन को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए युवाओं से इसे योद्धा की तरह सामना करने का आग्रह किया।
गोष्ठी में कैलाश पालीवाल, कपिल साहू, और डॉ. लक्ष्मीनारायण दशोरा ने भी विचार रखे। जी.एल. पाटीदार ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।
Udaipur
शान्तिपीठ संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
Related stories
Udaipur Gears Up for the Third Vedanta Zinc City Half Marathon with Official Jersey and Poster Reveal
· India’s Most Beautiful Marathon returns on September 6, bringing together runners, travellers, and fitness…
Experts Take Cervical Cancer Awareness to Gen Z
Udaipur: Experts from Geetanjali Hospital reached out to Gen Z with a message on cervical cancer prevention a…
Paras Health Udaipur Launches Cardiac Surgery Services
Udaipur: Paras Health Udaipur has launched cardiac surgery services at its hospital, marking a significant st…
Clean Toilets, Safer City: Mewar Bachao Manch Launches Women-Centric Campaign in Udaipur
Udaipur: Udaipur may be celebrated across the world for its lakes, heritage and tourism, but behind the postc…