उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित श्री बिलौचिस्तान पंचायत – उदयपुर द्वारा आगामी रविवार, 17 अगस्त 2025 को सभी सदस्यों का बहुप्रतीक्षित स्नेह मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गंगा फार्म, बड़ी तालाब रोड पर सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
पंचायत के संरक्षक भीमनदास तलरेजा एवं महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर लजीज व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा तैराकी (स्वीमिंग पूल) से जुड़ी रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह अवसर न केवल आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करेगा, बल्कि प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करेगा।
पंजीकरण
सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे 15 अगस्त 2025 तक निर्धारित प्रतिनिधियों पंजीकरण करवाएं। महासचिव आहुजा ने स्पष्ट किया कि 17 अगस्त को स्थल पर पंजीकरण नहीं होगा और बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संपर्क हेतु प्रतिनिधि
हिरण मगरी सेक्टर 3 से 6 – श्री दिलीप जी लुंज, मो. 7737405435
प्रताप नगर – श्री प्रकाश जी फुल्लानी, मो. 9829041680
हिरेण मागरी सेक्टर 11 से 14 – श्री अशोक जी गेरा, मो. 9414155915
शक्तिनगर, सहेली नगर व अन्य क्षेत्रों के सदस्य – श्री सनातन मंदिर कार्यालय
पंचायत ने सभी सदस्यों से इस आयोजन में उपस्थित होकर इसे यादगार और सफल बनाने का आव्हान किया।