उदयपुर, राज्य सरकार की ओर से 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रस्तावित शहरी सेवा शिविर (सेवा पखवाडा) के कार्यक्रम में आंशिक संधोधन किया गया है। अब यह शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में उदयपुर विकास प्राधिकरण ने भी संशोधित शिविर कार्यक्रम जारी किया है।
युडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि शहरी सेवा शिविर (सेवा पखवाडा) मुख्य अभियान 17 सितम्बर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 के दौरान आमजन आवश्यक कार्य के आवेदन पत्र प्रस्तुत कर उक्त अभियान के दौरान उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जानी वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उक्त समस्त शिविर युडीए कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
उक्त अभियान के दौरान उदयपुर विकास प्राधिकारण द्वारा भू-रूपान्तरण -90-ए (कृषि भूमि नियमन), भू-उपयोग परिवर्तन, लीज डीडध्पट्टा जारी करना, फ्री होल्ड पट्टा जारी करना, भवन निर्माण अनुमति जारी करना, उप विभाजन एकीकरण की कार्यवाही किया जाना, नामान्तरकरण करना, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, बकाया लीज जमा करना, खांचा भूमि आवंटन करना, प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण हटाना, विभिन्न आवासीय योजनाओं में आवंटन ध्नीलामी करना, सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैकस्पोटों की समाप्ति, नई स्ट्रीट लाईट लगाना एवं बन्द लाईट को चालू कराना, सड़क मरम्मत इत्यादि हेतु प्रस्ताव स्वीकृतिध्मौके पर काम, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्को, बस स्टेण्ड़ों, सामुदायिक केन्द्रों में रखरखाव के कार्य, विभिन्न आवासीय योजनाओं में निर्मित फ्लेट्स का ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवंटन करना, आवासीय योजनाओं में आवंटित फ्लेट्स के कब्जा-पत्र जारी करना आदि करने के कार्य किये जायेंगे।
Udaipur
युडीए में शहरी सेवा शिविर अब 17 सितम्बर से संशोधित कार्यक्रम जारी
Related stories
Bollywood Glamour Adds Spark to Sawan Celebrations at JMM Jain Mahila Manch
Udaipur: JMM Jain Mahila Manch organised a colourful and entertaining programme, “Rang Bhare Badal Se Sawan P…
Ujjwal Rajasthan 3.0 Draws Strong Response from Youth and Farmers
Udaipur: The second day of the Ujjwal Rajasthan 3.0 exhibition at Hotel Yois witnessed a strong turnout of st…
Inner Wheel District Chairperson Varsha Shah to Visit Udaipur on August 22
Udaipur: Inner Wheel District 305 Chairperson Varsha Shah from Ahmedabad and District Secretary Alka Bhargava…
Greed Is the Root of All Vices; Peace Comes Through Self-Restraint
Udaipur: Addressing devotees during the ongoing Chaturmas discourses organised under the aegis of the Shri Va…