उदयपुर  ठाकुर  अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की ओर से सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर को आयड़ गंगू कुंड महासत्या स्थित ठाकुर  अमरचंद बड़वा की छतरी पर प्रातः 8.15 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा | संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सन 1751 से 1775 मेवाड़ के लिए संक्रमण काल कहा जाता है | चार अल्पआयु महाराणा के शासन काल में प्रधानमंत्री बड़वा की सफल रणनीति के परिणाम स्वरुप ही मेवाड़ मराठाओ के आक्रमण को निष्क्रिय कर सुरक्षित रहा|  मेवाड़ पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर संस्थान सदस्य व शहरवासी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे