उदयपुर, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं वंचित पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर राहत का पैगाम लेकर आ रहे हैं। कहीं ग्रामीणों का सुगम राह का बरसों पुराना सपना साकार होता नजर आया तो कहीं व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में हाथों हाथ पंजीयन होने से आमजन को सुखद जीवन की सौगात मिली। कहीं राजस्व से जुड़े लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निस्तारण होने से रिश्तों की मिठास कायम रही, तो कहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़ कर कई लोगों के जीवन सरल हुआ।
अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 18.19,20, 21 एवं 22 का शिविर सामुदायिक भवन सेक्टर 14 में आयोजित हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तहसील गिर्वा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुरा व टीडी, तहसील कुराबड में साकरोदा व भलो का गुडा, तहसील बडगांव में कदमाला व कठार, तहसील मावली मेंं भीमला व बांसलिया, तहसील वल्लभनगरमें धमानिया व तारावट, तहसील भीण्डर में अमरपुरा खालसा व नांगलिया, तहसील गोगुन्दा में समीजा व चाटियाखेडा, तहसील सायरा में कमोल व जेमली, तहसील झाडोल में काडा व राणपुर, तहसील फलासिया में सोम व गरणवास, तहसील खेरवाडा में कारछा व वागपुर, तहसील नयागांव में नगर व पहाडा, तहसील ऋषभदेव में पीपली अ व पीपली ब तथा तहसील कोटडा अंतर्गत ग्राम पंचायत गांधीसारणा व धधमता में शिविर हुए।
उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में शुक्रवार से जोन प्रथम के फरनियों का गुड़ा, हाथीधरा, लोयरा व थूर, द्वितीय के आयड़, पारड़ा, पुला व शोभागपुरा, जोन तृतीय के बेडवास, भोईयों की पंचोली, डांगियों की पंचोली, झरनों की सराय एवं जोन चतुर्थ के बलिचा, दईमाता, गारियावास व जोगी तालाब के लिए दो दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ।
शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्र वंचित लोगों के हाथों हाथ आवेदन प्राप्त कर पंजीयन किए गए।राजस्व से जुड़े प्रकरणों सहित 16 से अधिक विभागों से जुड़े कार्यों का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी हुए। इसमें लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यक उपचार, परामर्श एवं योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
रास्ते की स्वीकृति जारी
झाड़ोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत राणपुर में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इसमें धोलाभाटा गांव के लोगों ने रास्ते के लिए आवेदन किया। इसमें बताया कि गांव तक पहुंच के लिए सुगम रास्ता नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शि्िवर प्रभारी सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करा हाथों हाथ रास्ते के लिए स्वीकृति जारी की। इससे ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने मुख्यंमत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बदराणा में आयोजित शिविर में बदालाल डामोर का बचत खाता खुलवाया गया एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया गया।पेंशन लाभार्थी नानी पत्नी रूमिया, जिन्हें पिछले 6 माह से पेंशन नहीं मिल रही थी, उनका सत्यापन फेस कैप्चर एवं बायोमेट्रिक से संभव नहीं हो पा रहा था। मौके पर विकास अधिकारी द्वारा ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिससे अब उन्हें समय पर पेंशन मिल सकेगी।
दिव्यांगजन को मिला संबल
बडगांव उपखण्ड की ग्राम पंचायत कदमाल में आयोजित शिविर में दिव्यांग बालिका को बड़ी राहत मिली। शिविर में हरिसिंह सोलंकी अपने 6 वर्षीय पुत्र विराट सोलंकी के साथ उपस्थित हुआ। उसने बताया कि बच्चा दिमागी तौर पर दिव्यांग है लेकिन युडीआईडी कार्ड नहीं होने के कारण पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है। कैंप में ड्यूटी पर उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकजीतेश सालवी ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराकर बच्चे को युडीआईडी कार्ड जारी कराया। उपखण्ड अधिकारी सुश्रीलतिका पालीवाल ने बालक को कार्ड सौंपा तो पिता-पुत्र के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र मावली की ग्राम पंचायत बांसलिया में दिव्यांग रामलाल को हाथों हाथ युडीआईडी कार्ड जारी कराते हुए पेंशन के लिए पुनः आवेदन की प्रकिया की पूर्ण कराई गई। इसके अतिरिक्त उन्हें अंग उपकरण प्रदान करने की कार्यवाही भी आंरभ की गई।
शनिवार को यहां होंगे शिविर
उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को वार्ड संख्या 23, 24, 25 एवं 27 के लिए शिविर सामुदायिक भवन आवरी माता परिसर में होगा।
ग्रामीण क्षेत्र में तहसील गिर्वा की ग्राम पंचायत बछार व डोडावली, तहसील कुराबड में शिशवी व कुराबड, तहसील बडगांव में कडिया व भूताला, तहसील मावली में चंगेडी व बडगांव, तहसील वल्लभनगर में किकावास व नवानिया, तहसील भीण्डर धारता व हींता, तहसील गोगुन्दा में छाली व पडावली कला, तहसील सायरा में ढोल व कुण्डलवास, तहसील झाडोल में माकडादेव व माणस, तहसील फलासिया में नेवज व आंजरोली खास, तहसील खेरवाडा में झुंथरी व लराठी, तहसील नयागांव में पाटीया व भोमटावाडा, तहसील ऋषभदेव में गडावन व नला पीपला तथा तहसील कोटडा में ग्राम पंचायत कोलिया व रूजियाखुणा में शनिवार को शिविर होगा।
युडीए में जोन प्रथम के फरनियों का गुड़ा, हाथीधरा, लोयरा व थूर, द्वितीय के आयड़, पारड़ा, पुला व शोभागपुरा, जोन तृतीय के बेडवास, भोईयों की पंचोली, डांगियों की पंचोली, झरनों की सराय एवं जोन चतुर्थ के बलिचा, दईमाता, गारियावास व जोगी तालाब के लिए युडीए कार्यालय परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ।
Udaipur
धोलाभाटा में सुगम राह का सपना होगा साकार ,राहत का पैमाग लेकर आया सेवा शिविर
शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर में हाथों हाथ लाभान्वित हो रहे लोग
Related stories
Bollywood Glamour Adds Spark to Sawan Celebrations at JMM Jain Mahila Manch
Udaipur: JMM Jain Mahila Manch organised a colourful and entertaining programme, “Rang Bhare Badal Se Sawan P…
Ujjwal Rajasthan 3.0 Draws Strong Response from Youth and Farmers
Udaipur: The second day of the Ujjwal Rajasthan 3.0 exhibition at Hotel Yois witnessed a strong turnout of st…
Inner Wheel District Chairperson Varsha Shah to Visit Udaipur on August 22
Udaipur: Inner Wheel District 305 Chairperson Varsha Shah from Ahmedabad and District Secretary Alka Bhargava…
Greed Is the Root of All Vices; Peace Comes Through Self-Restraint
Udaipur: Addressing devotees during the ongoing Chaturmas discourses organised under the aegis of the Shri Va…