उदयपुर। 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक अंडर-14 वर्ग हेतु राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर व अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग हेतु राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भुवाणा में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 सभी वर्गों में उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में एथलेटिक्स की प्रशिक्षिका कुमकुम सैनी ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में कक्षा 7 की आरना चैहान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसी क्रम में 4× 100 रिले दौड़ में योशिता सुथार, रक्षिता शर्मा, प्रिशा जैन और आरना चैहान ने द्वितीय स्थान पर जीत हासिल कर रजत पदक पर अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली। अंडर-17 वर्ग में कक्षा 9 के देवेन्द्र सिंह ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों को व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Udaipur
डीपीएस के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स मुकाबले में शानदार प्रदर्शन
Related stories
Vidya Bhawan Celebrates National Space Day 2026 with Grand Outreach Programme
Udaipur, For hundreds of young minds in Udaipur, Wednesday became a day of discovery as leading space scienti…
A Journalist With a Sharp Eye for Every Breaking Story
Kota: In the fast-paced world of journalism, some journalists stand apart through their speed, accuracy, prof…
A Crisis of Exams, Jobs and Justice: Jharkhand Must Find the Right Balance
The student agitation over government recruitment examinations in Jharkhand, which has continued for the past…
Vice-Chancellor Visits Agriculture College in Sri Ganganagar
Bikaner/Sri Ganganagar: Vice-Chancellor of Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Dr. Rajendra B…