"रक्षाबंधन" धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर बुधवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। उन्होंने भारतीय शिक्षा, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया। मालवीय जी के आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया, कृपाशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश आगल, गोविंद सक्सेना, योगेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।