पंडित नेहरू की जयंती देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई।

उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत रत्न" जवाहरलाल नेहरू की जयंती सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय मे मनाई गई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उसके पश्चात आयोजित गोष्ठी मे देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा की आज हमारे देश में आधुनिक भारत का निर्माता के रूप में पंडित नेहरू के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है। पंडित नेहरू ने भारत के सपनों को दिशा दी, लोकतंत्र को जन-जन तक पहुँचाया। आज के दिन हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए तथा उनके नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतरने का प्रयास कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने भी पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। और आज के युवाओं को पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, डॉ महेश त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, डॉ संजीव राजपुरोहित, मदन सिंह बाबरवाल, दिनेश औदिच्य, रतन लाल पूर्बिया, गोपाल सरपटा, भानु प्रताप गुर्जर, लक्ष्मी लाल सोनी, भगवती डांगी, महेंद्र डामोर, इश्तियाक चंचल, अजीज खान पठान, लक्ष्मी लाल लोहार, एडवोकेट मुरलीधर मेघवाल, भावना सुथार, ओम प्रकाश मेघवाल, शंकर लाल मेघवाल, माधव लाल अहीर सहित कई पधाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।