नववर्ष के प्रथम दिन पर सूर्य की किरणों के साथ ही कांग्रेस परिवार के समूह ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर समस्त देश में सुख संपन्नता की कामना की और कांग्रेस पार्टी को आने वाला समय में ओर भी अधिक मजबूत करने का प्रण लिया। सुबह उदयपुर नगम निगम के प्रांगण से प्रातः 8 बजे बस द्वारा 51 सदस्यों का दल रवाना हुआ , उक्त समूह में  निर्वतमान पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, रविन्द्र पाल कप्पू, संजय मंडवानी, विनोद जैन, चंदा सुहालका, नेता कुमावत, आई- टी सेल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, मंडल अध्यक्ष - राकेश जी जोशी एवं महेश धन्नावत, पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेश दया,
एवं सीमा पंचोली, महिमा चुग, गणेश शर्मा, मदन सालवी, सुरेश ओडिच्य, दुर्गा सालवी, सुरेश साहू, गोपाल सरपोटा, लक्ष्मण गौरन, संगीता आरोड़ा, बंशी लाल प्रजापत, आनंद सुराना, रवि टांक, गोविंद सक्सेना, मीना चटवानी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्शन लाभ लिया।