उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू समाज द्वारा विभिन्न सम्मेलनों के आयोजन हेतु तैयारियों का दौर जारी है इसी के तहत हाथीपोल बस्ती आयोजन हेतु बस्ती संयोजक कमल प्रकाश जी बाबेल की अध्यक्षता में अचलगच्छ सेठ समाज के मंदिर में रखी गई सहसंयोजक कुंदन चौहान ने बताया कि जिसमें गुलाबेश्वर भेरूजी समिति, सेठ समाज, खटीक समाज, अंबेडकर सभा, यादव समाज, तंबोली समाज, पीपा क्षत्रिय समाज, सोनी समाज, लोहार समाज, वाल्मीकि समाज, पुरबिया समाज जैन समाज आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें दिनांक 25 जनवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन करने का निर्णय लिया गया साथी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्त समाज के प्रतिनिधियों का सामूहिक रूप से बस्ती के विभिन्न क्षेत्र में संपर्क रैली आयोजित की जाएगी l सम्मेलन के पश्चात गुलाबेश्वर भेरुजी समिति द्वारा भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया l बैठक मे  ,शैलेन्द्र जी चौहान, दिनेश जी गुप्ता  शोभालाल जी लोहार राजेन्द्र जी परिहार ओम जी चौहान राज कुमार यादव अजय जी सेठ संजय जी सोनी उपस्थित रहे।

 

 

 

सर्व हिंदू समाज द्वारा पंचायती नोहर बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी बैठक आज चारभुजा मंदिर कुमावत समाज के नोहरे खेरादीवाड़ा में मुख्य संरक्षक कबीर आश्रम के  संत श्री तपस्वी साहब गुरुजी के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमें पंचायती नोहरा बस्ती क्षेत्र मोचीवाड़ा,पोरवालों की सेहरी, हीरणो की सेहरी, बांसड़ा वाली पोल, गोंड चौक, दांता भेरु कुम्हार वाडा, सोना सेहरी, श्रीनाथजी चौक, खेरादी वाड़ा, राठीजी का चौक, काष्ट कल मार्ग, ओडवाड़ा, भटनागर वाडी, सब्जी मंडी, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, छबीला भेरू क्षेत्र में निवासरत सभी समाज के प्रमुख लोग एवं माता बहने उपस्थित रहे एवं सभी जनों ने विचार विमर्श कर दिनांक 1 फरवरी रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजिन करना निश्चित किया जिसमें शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा शोभा यात्रा में महिलाऐं मंगल वेश में कलश लेकर चलेगी युवाओं द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा शोभा यात्रा के समापन पर धर्म सभा का आयोजन होगा तत्पश्चात भंडारे का आयोजन होगा जिसमें उपस्थित सभी समाज जनों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा सम्मेलन के एक दिन पूर्व 31 जनवरी शनिवार को युवाओं की वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम की जानकारी विराट हिंदू सम्मेलन के संयोजक श्याम लाल प्रजापत द्वारा दी गई। हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष राजेंद्र जी गौड़ सहसंयोजक मोहन जी सालवी, अरविंद जी भंडारी रहेंगे।

 

 

 

कलडवास मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन और श्री राम कथा के समापन में कथावाचक साध्वी अखिलेश्वरी दीदी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं वो सबसे बड़े मूर्ख हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग आदिवासी समाज को हिन्दू नहीं मानते वे आदिवासी समाज के सबसे शत्रु हैं। दीदी मां ने सनातन धर्म में तिलक लगाने का महत्व बताया और समाज में समरसता पर जोर दिया। सम्मेलन में  भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री परमानंद जी का उद्बोधन हुआ। परमानंद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज में छुआछूत के कारण अंग्रेज और हम पर 200 वर्षों तक राज किया और उन्होंने बताया कि हिंदुओं को षडयंत्र पूर्वक जातिवाद में बैठकर हिंदू को कमजोर करने की कोशिश की गई उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों से प्रतिदिन राष्ट्र साधना करने का आह्वान किया कार्यक्रम में अध्यक्ष के तौर पर कुणाल सिंह चावड़ा उपस्थित रहे कार्यक्रम संयोजक किसन गमेती ने बताया कि हिंदू सम्मेलन के तहत सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जिसमें आसपास के सभी गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में कलडवास पाराखेत,एकलिंगपुरा एवं आसपास से गांव से लोग आए कार्यक्रम में स्थानीय विधायक फूल सिंह मीणा कलडवास सरपंच चंदा बाई तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।