विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर आशीर्वाद बस्ती की सर्व समाज की बड़ी बैठक दातार मैचिंग सम्राट पर बस्ती पालक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें आने वाली 1 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन करने सम्बंधित चर्चा हुई और आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्व समाज की सहमति से नाना लाल वया को अध्यक्ष, लक्ष्मीलाल जैन को कार्यक्रम संयोजक एवं डॉ सीमा चम्पावत को महिला प्रमुख बनाया गया कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए बस्ती को 10 भागो में विभक्त करके हर बस्ती के प्रमुख की घोषणा की गई जिसमें हीराबाग़ कॉलोनी, जैन कॉलोनी, कुशाल बाग कॉलोनी, अशोक विहार, न्यू अशोक विहार, पन्ना विहार, श्री जी कॉलोनी, मयंक कॉलोनी, प्रेमनगर, शान्ति नगर, विनायक रेजिडेंसी रोड़, प्रगति नगर, ज्योति नगर महादेव नगर, आशीर्वाद नगर, न्यू आशीर्वाद नगर, सिल्वर स्क्वेयर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं युवाओं की उपस्थिति रही। 1 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए 5000 की संख्या का लक्ष्य लिया गया जो चन्दन वाड़ी वाटिका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यक्रम के बैनर के विमोचन से की जाएगी। 26 जनवरी को तिरंगे के साथ जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 31 जनवरी को दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी जिसका संयोजक मिठू लाल जी डांगी को बनाया गया। कार्यक्रम में सन्तो के नाम पर चर्चा की गई जिसमें सर्व सम्मति से परम् पूज्य गुरुदेव श्रीश्री 1008 महन्त किशोरदास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री महालक्ष्मी आश्रम, डागलमंड एवं परम् पूज्य गुरुजी गुलाबदास जी महाराज ब्रह्मचारी, मकड़ादेव आश्रम से सन्त सानिध्य के रूप में स्वीकृति ली गई। विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन समिति ने कार्यकारिणी घोषणा की गयी जिसमें अध्यक्ष, संयोजक के अलावा उपाध्यक्ष, सहसंयोजक, कोषाध्यक्ष, संरक्षक मण्डल, मंच संचालन, भोजन व्यवस्था प्रमुख, वितरण व्यवस्था प्रमुख, मंच व्यवस्था प्रमुख, जल व्यवस्था प्रमुख, साहित्य प्रमुख, सजावट प्रमुख, यातायात व्यवस्था प्रमुख, शोभायात्रा प्रमुख, प्रचार प्रमुख, व्यवस्था प्रमुख आदि की घोषणा की गई। कॉलोनी में हर घर भगवा ध्वज, पत्रक और पीले चावल निमंत्रण के लिए टोलियों की रचना कर उनके प्रमुख बनाये गए इस अवसर पर सतपाल सिंह, महेन्द्र दोशी, सुरेश कोडिया, मंगलसिंह शेखावत, मनीषा जैन, विक्रमसिंह राजपुरोहित, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, आकाश प्रजापत, ललित टेलर, भोपाल सिंह रांका, जितेन्द्र आर्य, पूनमचन्द मोर, सुभाष तिवारी, नटवरलाल, प्रमोद शर्मा, विपुल पोरवाल, प्रवीण देतवाल, देवेन्द्र साहू, महावीर चांडक अभिषेक सिंह राव, हेमेंद्र साहू,भूरालाल डांगी, भगवत सिंह मोगरा, शंकर पटेल, निर्मल भण्डारी, दिनेश वसीटा, रेवाशंकर माली, जमना लाल, मनोज डोडिया, हिम्मत जैन आदि को जिम्मेदारी दी गई।*
Udaipur
विराट हिन्दू सम्मेलन की बड़ी बैठक सम्पन्न
Related stories
Jio REintroduces Jio Prime with 1-year Price Guarantee A special membership to mark 10 years of Jio
· With New Jio Prime membership, customers who want additional price certainty for future can protect today's…
10,000 Udaipur Residents Create 300-Foot Tricolor With Handprints
UDAIPUR, India — More than 10,000 residents of Udaipur came together at Urban Square Mall to create a 300-foo…
Tailik Sahu Samaj Bedla Meeting Concludes
Udaipur: The Shri Tailik Sahu Samaj Bedla Baithak, Udaipur, organised its annual picnic and religious tour to…
Salvi Community Women Celebrate Sawan Utsav and Teej with Festivity
Udaipur, Women of the Salvi community from the Chhappan area celebrated Sawan Utsav and the Teej festival wit…