उदयपुर। सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष की परंपरा को निभाते हुए संभाग के पैंसठ सरकारी विद्यालयों एवं कई कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद बच्चों को इस वर्ष भी 10,500 स्वेटर वितरित किए गए। इस तरह पिछले 10 वर्षों में लगभग एक लाख स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं इस सेवा कार्य का उद्देश्य सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखना था।
ट्रस्ट के फाउंडर प्रोफेसर रंजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि सर्दी के पूरे मौसम के दौरान ट्रस्ट की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले दस वर्षों से निरंतर जरूरतमंद बच्चों के लिए सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण का कार्य करता आ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यह अभियान सर्दी की शुरुआत से लेकर लगभग ढाई महीनों तक लगातार चलाया गया, जिससे अधिकतम जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुँचाई जा सके। ट्रस्ट का यह मानवीय प्रयास समाज में शिक्षा और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।
इस बार कुल पैंसठ सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक तथा सीनियर सेकेंड्री विद्यालय शामिल रहे। स्वेटर वितरण का कार्य लोपड़ा मावली, मोतीखेड़ा मावली,रेलडा मावली, गोड़च देलवाड़ा , बछार गिरवा, फलासिया जाड़ोल, बाराणा जाड़ोल, उमरपुरा जाड़ोल, भूरो की गुवाड़ी जाड़ोल, आमबुआ गिरवा, पारगी फला गिरवा, पीपलवास गिरवा, पीपलवास कोटड़ी गोवड़ी, पिपावास रेलमगरा, डामरो का फला, भागल फला गिरवा, खंडाया फला कुराबड़, भागला घाट गिरवा, टीड़ी गिरवा, सोभागपुरा बड़गांव, पचैरिया भिंडर, उदपुरा भींडर, प्रतापगढ़, भीलों का खेड़ा, गोडास भीलवाड़ा, लालमादड़ी नाथद्वारा, राबचा देलवाड़ा , जोगीताला गिरवा,परीई सलुंबर, सिवडीया गोगुंदा,लाई का गुड़ा उदयपुर, चांटिया खेड़ी, दादिया गोगुंदा, बोया उदयपुर, ढूँढिया मावली, मुंडावली गोगुंदा, पड़ावली खुर्द, माताजी का खेड़ा रेलमगरा, नया दरिबा, रोटड़ी, उदलपुरा, उषाण, बड़गांव, नानाफला, पावटा मावली, पनवा भैंसडा खुर्द, परंदा, कुराबड़, बंजारा बस्ती सेक्टर ग्यारह, दरोली उदयपुर, अम्बा का कुआं, पीथलपुरा हवेली, विरिया, नानकिया खेड़ा, सुथारो की भागलपुर राजसमंद, जोगेला खमनोर, रंगा रहठ खमनोर, राणावतों का गुड़ा राजसमंद, एकलिंगपुरा जयसमंद, बदराणा जाड़ोल,तितरडी गिरवा, उमरडा गिरवा, घाटा कोटड़ा, गोदाणा जाड़ोल, बालाथल राजसमंद सहित एकलव्य स्कूल अम्बा माता एवं सेमटाल के विद्यालयों में किया गया। इसके अतिरिक्त कई कच्ची बस्तियों में भी जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
प्रो.सोजतिया ने कहा कि हम यहाँ प्रभु की संपदा के केवल कस्टोडियन मात्र हैं। प्रभु स्वयं इस संपदा का उपयोग असहाय, दीन-दुखियों की सेवा और सहायता के लिए करवा रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य और सेवा का अवसर है।
Udaipur
सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने 65 सरकारी स्कूलों में वितरित किए 10,500 स्वेटर
Related stories
Freedom from Addiction’ Programme Organised in Mohanpura
Sri Ganganagar: As part of the Drug-Free Sri Ganganagar Campaign, being conducted under the leadership of Dis…
Independence Day Celebrated with Fervour at Aishwarya College
Udaipur: Independence Day was celebrated at Aishwarya College with enthusiasm, patriotic spirit and great fer…
ArcelorMittal CFO Ramesh Kothari Visits Rekha Somani Foundation, Inspires Students with Global Career Opportunities
Udaipur: Students at the Rekha Somani Foundation gained valuable insights into global career opportunities an…
Makeup Skills to Get a Business Boost
Udaipur: A two-day Mega Makeup and Hair Masterclass will be organised in Udaipur on August 18 and 19 for beau…