उदयपुर | प्रकृति शोध संस्थान के सदस्यगण, भूगोलवेत्ता, पर्यावरणप्रेमी तथा खेल प्रेमियों की ओर से  सुप्रसिद्ध भूगोलवेत्ता आदरणीय रघुवीर सिंह राठौड़ साहब के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया हैं।
पुष्पांजलि सभा में अध्यक्ष प्रो पी आर व्यास ने बताया की पी एस आर यू की स्थापना के समय से ही राठौड़ सा. परामर्शदाता के रूप में जुड़े रहे और अंतरराष्ट्रीय भूगोलवेत्ता सम्मेलन में सबसे वरिष्ठ सदस्य के रूप में एडवाइजरी बोर्ड में सम्मिलित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया की उन्होंने क्रिकेट और भूगोल का ऐसा अनूठा सामंजस्य प्रस्तुत किया, जो बहुत कम देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट और वन डे क्रिकेट के अंपायर होना हमारे लिए गर्व की बात है | साथ ही भूगोल के क्षेत्र में एक शिक्षक एवं विद्वान के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आज हमारे बीच ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व नहीं रहे, जिनकी कमी की पूर्ति असंभव है।
हम उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा - सुमन समर्पित करते हैं।
सभी सदस्यो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा व परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की के वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रो पी आर व्यास, प्रो विमल शर्मा, डॉ राकेश दशोरा, प्रो आई वी त्रिवेदी, डॉ सीमा जालान, विजय मीणा, कमलेश श्रीमाली, हीरा लाल व्यास, श्रीमती विमला व्यास, अरुण व्यास श्रीमती अरविन्द कुमार डिंडोर, शारदा जोशी, किरण मीणा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे|