आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को प्रातः दुर्गा नर्सरी स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने स्व. सुखाड़िया द्वारा प्रदेश के विकास हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरुण सुखाड़िया, नीलिमा सुखाड़िया, दीपक सुखाड़िया,रघुवीर सिंह मीणा, पंकज कुमार शर्मा, फतेह सिंह राठौड़, जगदीश राज श्रीमाली, गोपाल शर्मा, जे.के. छापरवाल, डॉ. राव कल्याण सिंह, महेश धन्नावत, हेमंत सिंह, आयुष अरोड़ा, सुरेश सोलंकी, बंसीलाल गवारिया, जय सिंह, हितांशु जैन, गोपाल चरफोटा, गोविंद सक्सेना, विनोद जैन, गणपत भादविया, सुरेश, हरिप्रसाद, प्रमोद वर्मा, जगदीश कुमावत, श्याम सुंदर गुर्जर, बंसीलाल, नौशाद भाई, भगत सिंह सांखला, कृपाशंकर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।