उदयपुर । हार्टफुलनेस उदयपुर केंद्र के सभी अभ्यासी भाई बहनों ने अपने आदि गुरु समर्थ श्री रामचंद्र जी महाराज जिन्हें सभी प्रेम से लाला जी महाराज कहते हैं का 153 वा जन्मदिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया।  कार्यक्रम का आयोजन सहेली नगर स्थित ब्राइटर माइंड एवं हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक अभ्यासी भाई बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उदयपुर केन्द्र प्रभारी डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 9:00 बजे हार्टफुलनेस के हैदराबाद स्थित कन्हा शांतिवनम केंद्र से हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक श्री कमलेश जी पटेल दाजी द्वारा लाइव ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके संदेश का वाचन भी किया गया जिसमें उन्होंने आंतरिक द्वंद से ऊपर उठ कर अपने उच्चतर स्वभाव– धैैर्य, करुणा, सत्य, अनुुशासन और शाश्वत तत्त्वोंं का पोषण करने और दूसरी ओर हमारेे निम्न स्वभाव – आवेेग, लालसा, छल, भोग-विलास और नश्वर वस्तुुओं मेंं अनासक्ति के लिए हृदय पर ध्यान करने की सहज हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति की निरंतरता और अभ्यास की बात कही।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस की क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती मधु मेहता ने पूज्य लाला जी महाराज के जीवन परिचय, डॉ सुभाष शर्मा, डॉ अनुज कोठारी,  डॉ राकेश दशोरा एवं डॉ सुबोध शर्मा ने लालाजी की शिक्षाओं पर अपने विचार प्रकट किये साथ ही, श्रीमती संध्या जी, बहन वंदना शर्मा, रेणु वर्मा, डॉ उमा ओझा, रंजना शर्मा, रागिनी पांचाल एवं डॉ अनुज कोठारी ने भजन प्रस्तुति से उपस्थित जन को प्रेम और भक्ति से सराबोर किया।  महिमा तापड़िया और डॉ अनुज कोठारी ने विभिन्न आध्यात्मिक एक्टिविटी का संचालन किया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अभ्यासी श्रीमती सीमा भड़भड़े  एवं सिस्टर रंजना शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ राकेश दशोरा ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर के चित्रकूट नगर में निर्माणाधीन हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के संचालन हेतु दो वालंटियर क्लब की स्थापना की गई है। वालंटियर क्लबो का उद्घाटन करते हुए श्रीमती ममता रावल को यूथ वॉलनटियर क्लब की संयोजक एवं सिस्टर रेणु वर्मा, महिमा तापड़िया एवं धर्मराज लोहार को सह संयोजक नियुक्त किया गया इसी प्रकार वरिष्ठ वालंटियर क्लब में प्रशिक्षक आशा शर्मा को संयोजक एवं सिस्टर रियो अग्रवाल और सीमा अग्रवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया।